google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

आदिपुरुष के विरोध में BKU का प्रदर्शन


लखनऊ, 19 जून 2023 : आदिपुरुष फिल्म के विरोध में सोमवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम चौधरी और कार्यकर्ताओं ने फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला, निर्देशक ओम राउत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

आक्रोशित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। बवाल बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया और कार्यवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि वह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर बनी आदिपुरुष फिल्म वह उत्सकुक्ता में देखने के लिए गए थे।

उन्होंने कहा कि फिल्म में प्रभु श्रीराम का रोल कर रहे कलाकार के मुख से कुलषित डायलाग बोले गए। हमारे आराध्य बजरंगबली का रोल कर रहे कलाकार के मुख से निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग किया गया। इस फिल्म की डायलाग डिलीवरी और कुछ चित्रण, पोशाक बेहद गलत और अमर्यादित है। जिससे सनातन धर्म को जानबूझ कर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, फिल्म ने करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुंचाई गई है। फिल्म के संचालन पर तत्काल प्रतिबंध लगना चाहिए। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह ने पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इसके साथ ही तक्काल लेखक और निर्देशक पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

एसीपी हजरतगंज अरविंद वर्मा ने बताया कि किसान यूनियन के पदाधिकारियों के ज्ञापन दिया है। जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Couldn’t Load Comments
It looks like there was a technical problem. Try reconnecting or refreshing the page.
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0