हिमाचल के कांगड़ा में लखनऊ के प्रशिक्षु पैराग्लाइडर पायलट का मिला शव

लखनऊ, 21 अक्टूबर 2023 : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की बीड़ बिलिंग घाटी में शुक्रवार को लापता हुए लखनऊ के प्रशिक्षु पैराग्लाइडर पायलट का शनिवार सुबह शव मिला। 28 वर्षीय अभ्युदय वर्मा ने बिलिंग से शुक्रवार को उड़ान भरी थी। इसके कुछ देरी के बाद उनका ग्लाइडर क्रैश हो गया। कल शाम को ग्लाइडर मिल गया था और आज सुबह शव वहां से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। प्रशिक्षु पैराग्लाइडर पायलट की पहचान अभ्युदय वर्मा पुत्र किशोर वर्मा, 115-बी, फैजाबाद रोड, मारुति पुरम, इंदिरा नगर, लखनऊ के रुप में हुई है।




Comments