google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

बीएसपी के6 और बीजेपी का1 मौजूदा विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल,अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी सदस्यता

Oct 30, 2021
1 min read


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के मौजूदा विधायक के समाजवादी पार्टी के शामिल होने पर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि अपना परिवार भाजपा परिवार नहीं अब नारा बदल कर हो गया है भाजपा परिवार-भागता परिवार।


सिर्फ बीजेपी ही नहीं बीएसपी को भी तगड़ा झटका लगा है।



बीएसपी के छह विधायक भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सभी मौजूदा विधायकों को स्वयं अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। ये विधायक लंबे समय से अखिलेश के संपर्क में थे।


बीजेपी और बीएसपी से आए विधायकों का अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में स्वागत किया। अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने भाजपा का घोषणा पत्र पढ़ा और कहा कि भाजपा ने किसानों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। न तो उनकी आय दोगुनी हुई और न ही ऐसे प्रयास हुए जिससे उनका जीवन बेहतर हो।


अखिलेश ने कहा कि जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है। महंगाई जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। भाजपा के लोग पन्ना प्रमुख बनाते हैं और अपने घोषणा पत्र का पन्ना पलटना भूल जाते हैं। अभी तक बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट नहीं दे सके हैं।



जो विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल हुए उनमें -


- सुषमा पटेल मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर

- हरगोविंद भार्गव सिधौली, सीतापुर

- असलम चौधरी धौलाना, हापुड़

- असलम राइनी, श्रावस्ती

- हाकिम लाल बिन्द, हंडिया, प्रयागराज

- मुज्तबा सिद्दीकी प्रतापपुर प्रयागराज

- भाजपा के सीतापुर सदर के विधायक राकेश राठौर का नाम शामिल है।


टीम स्टेट टुडे




Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0