google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

BSP जुटी ताकत बढ़ाने में, सदस्यता से परखा जाएगा दावेदारों का दम


लखनऊ, 10 सितंबर 2022 : विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ताकत बढ़ाने में लगी है। निकाय चुनाव के दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं।पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संकेत के बाद सभी दावेदार सदस्यता अभियान में पूरी ताकत से लगे हैं। इस अभियान से ही पार्टी दावेदारों का दम परख रही है। सदस्यता अभियान में किस दावेदार ने कितना दम दिखाया? यह उनकी टिकट में अहम भूमिका निभाएगा।

बसपा का महानगर स्तर का संगठन भले ही अभी गठित न हुआ हो, लेकिन शहर में निकाय चुनाव को लेकर निवर्तमान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रियता बढ़ा दी है।पार्षद प्रत्याशियों को पार्टी अपना चुनाव चिह्न देती है। निकाय चुनाव में बसपा का वोट बैंक भी अच्छा है। इसलिए पार्टी पदाधिकारियों को प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है। वर्तमान में पार्टी के 27 पार्षद हैं। इस बार निकाय चुनाव में टिकट के लिए दावेदार भी अभी से पदाधिकारियों से संपर्क में लगे हैं।

पार्टी पदाधिकारियों का स्पष्ट संदेश है कि निकाय चुनाव में पार्टी को पिछले चुनाव से बढ़त लेनी है। इसलिए टिकट वितरण में दावेदारों की सक्रियता और उनकी ताकत का आंकलन किया जाएगा।इसका आधार सदस्यता अभियान बनेगा। सभी विधान सभा क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर पार्टी के नए सदस्य बनाने को अभियान चलाया जा रहा है।दावेदार भी सदस्यता अभियान से अपना दम दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। वार्ड स्तर पर वे पार्टी के नए सदस्य बनाने में पूरा उत्साह दिखा रहे हैं।

आगरा में उत्तर, दक्षिण और छावनी विधान सभा क्षेत्र के साथ ही एत्मादपुर विधान सभा में 11 वार्ड शामिल हैं। इन सभी विधान सभा क्षेत्रों में अब तक 52 हजार नए सदस्य बनाए जा चुके हैं। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार का कहना है कि सदस्यता अभियान में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्साह के साथ लगे हैं।इसका परिणाम भी लगातार सकारात्मक आ रहा है। पार्टी से अब तक 52 हजार नए लोग शहरी क्षेत्र में जुड़ चुके हैं। अभी यह अभियान जारी है। सदस्यता अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को टिकट में वरीयता दी जाएगी।
1 view0 comments
bottom of page