google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

रामचरित मानस की प्रतियां फाड़कर जलाने का मामला, अभियुक्तों की जमानत अर्जी खारिज

Feb 3, 2023
1 min read

लखनऊ, 3 फरवरी 2023 : रामचरित मानस की प्रतियां फाड़कर पैरों से कुचलने व जलाने के मामले में निरुद्ध अभियुक्तों की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी है। प्रभारी सीजेएम सत्यवीर सिंह ने प्रथम दृष्टया अभियुक्तों के अपराध को गंभीर करार दिया है।

बीती सोमवार को अभियुक्त सत्येंद्र कुशवाहा, मो. सलीम, देवेंद्र प्रताप यादव, यशपाल सिंह व सुरेश सिंह यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। इसके बाद विवेचक ने एक दिन के लिए अभियुक्तों का पुलिस कस्टडी रिमांड भी हासिल किया था। 29 जनवरी, 2023 को इस मामले की एफआइआर सतनाम सिंह लवी ने थाना पीजीआइ में दर्ज कराई थी। इसमें अभियुक्तों के अलावा पूर्व काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों को नामजद किया है।

bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0