google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद यूपी में जश्‍न का माहौल


लखनऊ, 23 अगस्त 2023 : चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद देशभर में जश्‍न का माहौल है। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ, ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक सहित तमाम नेताओं ने बधाई दी है।

सीएम योगी ने दी बधाई

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा, 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चन्द्रमा पर उतरा चंद्रयान-3। जय हिंद! योगी ने कहा, यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और 'नए आत्मनिर्भर भारत' की सामर्थ्य को समर्पित है। अभिनंदन!

ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई देते हुए कही ये बात

ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक्‍स (ट्वीट) करते हुए ल‍िखा, प्रधानमंत्री के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का अंतरिक्ष प्रोग्राम नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है! आज #ISRO का चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक लैंड कर गया है। लैंड करते ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया। इस ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय उपलब्धि के लिए समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई तथा हम सभी देशवासियों को गौरवान्वित कराने के लिए सभी वैज्ञानिकों तथा इस मिशन से जुड़ी संपूर्ण टीम का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

केशव मौर्य ने आगे ल‍िखा, #Chandrayaan3 मिशन की सफलता, विभिन्न क्षेत्रों में भारत के लिए नई राहें प्रशस्त करेगा। ये उपलब्धि महज विज्ञान, तकनीकी या दूसरे क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि 'स्पेस इकॉनोमी' के तौर पर भी देश को नए आयामों तक ले जाएगी। पुनः सभी को बधाई एवं अभिनंदन। जय हिंद, जय भारत।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0