google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

सीएम बनने के बाद पहली बार रामनगरी आएंगे सीएम शिंदे

chandrapratapsingh

अयोध्या, 8 अप्रैल 2023 : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को रामनगरी आएंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार अयोध्या पहुंचेंगे। उनके दौरे की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। इससे पहले भी वह दो बार अयोध्या आ चुके हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ वह रामलला का दर्शन करने अयोध्या आए थे। इसके बाद वह महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री रहे आदित्य ठाकरे के साथ भी अयोध्या आए थे। एकनाथ शिंदे पिछली बार जब अयोध्या से लौटे तो उसी के कुछ दिन बाद ही शिवसेना दो फाड़ हो गई थी।

भाजपा के साथ गठबंधन करने के उपरांत अपने पहले दौरे पर आ रहे शिंदे अयोध्या में करीब-करीब पूरा दिन व्यतीत करेंगे। वह सुबह सवा 11 बजे रामनगरी पहुंचेंगे। शिंदे रामजन्मभूमि परिसर में करीब डेढ़ घंटा व्यतीत करेंगे। दोपहर 12 बजे रामलला का दर्शन करने जाएंगे। वह रामलला की आरती में भी सम्मिलित होंगे।

राममंदिर निर्माण भी देखेंगे। दोपहर तीन बजे लक्ष्मण किला जाएंगे, जहां साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। शाम छह बजे सरयू आरती में सम्मिलित होंगे। शाम सात बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके आगमन की तैयारियां भी आरंभ हो गईं हैं। उनके स्वागत में हाईवे को होर्डिंग से पाट दिया गया है । पूर्व के दौरों में शिंदे अयोध्या से अपने लगाव को व्यक्त कर चुके हैं।
3 views0 comments

Comentários


bottom of page