google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

CM योगी और अन्य नेताओं के साथ UP में प्रचार करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ


लखनऊ, 17 नवंबर 2022 : उत्तर प्रदेश में पांच दिसंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा के साथ रामपुर सदर और खतौली विधानसभा उप चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए 40 नेताओं को शामिल किया है।

भारतीय जनता पार्टी ने जिन 40 नेताओं के नाम की एक सूची जारी की है, उनमें दिग्गजों के नाम भी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी स्टार प्रचारकों में है। इनके साथ भाजपा के संगठन के नेता भी प्रचार के काम में लगाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय ने इस सूची को जारी किया है। इस सूची में 40 नेताओं के नाम हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारक

राजनाथ सिंह

योगी आदित्यनाथ

राधा मोहन सिंह

चौधरी भूपेन्द्र सिंह

केशव प्रसाद मौर्य

ब्रजेश पाठक

धर्मपाल

डा. संजीव बाल्यान

बीएल वर्मा

डा. एसपी सिंह बघेल

साध्वी निरंजन ज्योति

सुरेश कुमार खन्ना

स्वतंत्र देव सिंह

बेबी रानी मौर्या

जयवीर सिंह

धर्मपाल सिंह

कपिलदेव अग्रवाल

जेपीएस राठौर

गिरीश यादव

असीम अरुण

बलदेव औलख

नरेन्द्र कश्यप

जसवंत सैनी

दानिश आजाद अंसारी

मुख्तार अब्बास नकवी

राम शंकर कठेरिया

राजवीर सिंह राजू भैया

सुब्रत पाठक

गीता शाक्य

धर्मेन्द्र कश्यप

हरनाथ सिंह यादव

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'

अश्विनी त्यागी

राम नरेश अग्निहोत्री

चौधरी वीरेन्द्र सिंह

मानवेन्द्र प्रताप सिंह

मोहित बेनीवाल

रजनीकांत महेश्वरी

सत्यपाल सैनी

मानवेन्द्र सिंह लोधी

जिन तीन सीटों पर उप चुनाव हो रहा है, उनमें से एक भारतीय जनता पार्टी के पास थी जबकि दो पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था। रामपुर की सीट आजम खां और खतौली की सीट विक्रम सिंह सैनी के अयोग्य होने के कारण खाली हुई है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0