google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

सीएम योगी पर अखिलेश ने साधा निशाना, कहा- सीएम स्टार प्रचारक बनकर व्यस्त


लखनऊ, 20 अप्रैल 2023 : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी स्टार प्रचारक बनकर व्यस्त हैं और प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। पुलिस-प्रशासन अपराधियों के आगे पस्त है। दिन दहाड़े आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और दावा सब ठीकठाक का किया जाता है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि राजधानी लखनऊ में ही कृष्णानगर में बदमाशों ने दिन दहाड़े पिस्तौल की नोक पर एक महिला की चेन लूट ली। कैसरबाग इलाके में व्यापारी से 13 लाख रुपये की लूट हो गई। एक संविदा कर्मी ने नौकरी के नाम पर युवती से वसूली की और दुष्कर्म किया। पारा के बुद्धेश्वर मंदिर पर एक बुजुर्ग की सोने की माला बदमाशों ने लूट ली।

उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को ही प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में तमंचा दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म किया गया। चंदौसी से परीक्षा देकर लौट रही बीएससी की छात्रा से बस चालक ने छेडछाड़ की। मेरठ के कंकरखेड़ा में दबंगों ने दो बहनों को घसीट कर पीटा और अश्लील व्यवहार किया।

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में हर दिन लूट, हत्या, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं घटती हैं। भाजपा राज में कानून व्यवस्था बुरी तरह चौपट है। प्रदेश की जनता निकाय चुनावों में ही भाजपा को करारा सबक सिखाएगी।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0