google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

सीएम योगी ने 100 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास


लखनऊ, 29 अगस्त 2023 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में मेजर ध्यानचंद हॉकी म्यूजियम के उद्घाटन और 100 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हॉकी पर अपना हाथ आजमाया। मुख्‍यमंत्री योगी का हॉकी खेलते हुए वीड‍ियो भी सामने आया है।

सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधि‍त करते हुए कहा, भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी में 1928, 1932 और 1936 में तीन-तीन गोल्ड मेडल दिलाने वाले हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी न केवल उत्कृष्ट खिलाड़ी थे, बल्कि उनके मन में भारत माता के प्रति अथाह सम्मान और श्रद्धा का भाव भी भरा हुआ था।

सीएम योगी ने कहा क‍ि जितने पुराने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, इन्हें कहीं न कहीं कोच के रूप में अलग-अलग टीमों का हिस्सा बनाकर प्रदेश सरकार के साथ जोड़ने की आवश्यकता है। सीएम योगी ने कहा क‍ि प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेरठ में मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर ही बना रही है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0