google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

सीएम योगी बोले, अब त्योहार से पहले नहीं लगता कर्फ्यू, बेटियां घूमती हैं सुरक्षित


मुरादाबाद, 8 फरवरी 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा की जनसभा में सपा-रालोद गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। साथ अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा- समाजवादी सरकार में दंगे, बेटियों के साथ छेड़छाड़ होती थी। अब प्रदेश वही है लेकिन पांच साल में स्थिति बदल गई है। पिछली सरकार में 700 दंगे हुए और 2017 से 2022 तक एक भी दंगा नहीं हुआ। अब बेटियां स्कूल जाती हैं, शोहदे बाहर निकलने में डरने लगे हैं। पहले त्योहार से पहले कर्फ्यू लग जाता था, अब तो कोरोना भी कर्फ्यू नहीं लग रहा क्योंकि, आप कांवड़ यात्रा में विश्वास रखते है।

सीएम ने कहा कि अगर सर्वेश सिंह सांसद होते तो एसटी हसन और शफीकुर रहमान बर्क तालिबान का समर्थन करने की हिम्मत नहीं करते।किसी की हिम्मत नहीं की बेटी को छेड़ सके, त्योहार से पहले कर्फ्यू भी भूल जाइए। पहले आतंकवादी बम फेंकते थे, अब कावड़ियों का हर हर महादेव, बोल बम बम होता है। फूल बरसते हैं। रालोद वाले अजीत सिंह ने कहा था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो उसमें बैठा कोई गुंडा, ये लोग तो लूटने वाले हैं। आज वही सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। इन पर आप कैसे विश्वास कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संकट में देश के लिए कार्य किया फ्री वैक्सिन दी। सपा वाले तमंचे की फैक्ट्री लगाते थे हम तोप की फैक्ट्री लगा रहे हैं। जब हमारा जवान उस तोप को लेकर जायेगा, तो पाकिस्तान का दिल बैठ जाएगा। कोई भी भारतीय ऐसा नहीं जो अपनी बेटी की शादी में पीतल के बर्तन न देता हो। सपा बसपा सरकार ने ऐसा कर दिया था कि अब बेटियों की शादी में पीतल के बर्तन नहीं दे पा रहे थे। हमने मुरादाबाद को पीतल की चमक लौटा दी।

8 views0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0