google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

CM योगी ने G20 के घोषणा पत्र को बताया भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि


ree

लखनऊ, 11 सितंबर 2023 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली घोषणापत्र को जी-20 के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति के साथ अपनाए जाने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। रविवार को इंटरनेट मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई जी-20 समिट अपने लक्षित उद्देश्यों की प्राप्ति की दिशा में मजबूती के साथ आगे बढ़ चली है।

वन अर्थ-वन फैमली-वन फ्यूचर भाव की सिद्धि में यह समिट ‘मील का पत्थर’ साबित होगी। मुख्यमंत्री कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रदत्त ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ मंत्र मानवता के लिए उज्ज्वल मार्गदर्शिका है।

भारत के विशेष प्रयासों से अफ्रीकी संघ को प्राप्त जी-20 की स्थायी सदस्यता इसी सर्वसमावेशी भावना का सुफल है। मुख्यमंत्री ने समृद्ध भविष्य के लिए सहयोग की भावना के साथ किए गए प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ जी-20 के सभी सदस्यों का आभार जताया। कहा है कि विश्व कल्याण के लिए सभी को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ दर्शन को आत्मसात कर आगे बढ़ना ही होगा।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0