google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- अब तो जिंदा जलाए जा रहे गरीब


हरदोई, 15 फरवरी 2023 : कांग्रेसियों ने कानपुर देहात की घटना को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। जिला व शहर कमेटी के पदाधिकारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए घेरा। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि प्रदेश में सत्ताधीश और उनके करीबी हजारों बीघे तालाब, पोखर, जंगल ढाक, चारागाह की जमीनों को कब्जा किए हुए हैं। मगर इन रसूखदार कब्जेदारों के आगे बुलडोजर और प्रशासन घुटने टेक देता है।

दशकों से आबादी व ग्राम समाज की जमीन पर रह रहे गरीब जरूरतमंदों को उस जमीन का आवंटन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। भाजपा सरकार में गरीब की सुनने वाला कोई नहीं है।

उच्च अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद भी रसूखदार अवैध जमीनों पर काबिज हैं और गरीब उजाड़े और जलाए जा रहे हैं। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी को सौंपा गया। मो. इसरार, साधू सिंह, रवींद्र मिश्रा, भुवनेश प्रताप सिंह, कमल सिंह, शैलेंद्र वर्मा, विपिन श्रीवास्तव, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0