google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

कांग्रेस ने राज्य की खनिज संपदा का ATM की तरह किया इस्तेमाल'


रायपुर, 14 सितंबर 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने राज्य के रायगढ़ जिला पहुंचकर एक रोड शो किया, साथ ही विजय शंखनाद रैली को भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने यहां 6,350 करोड़ की रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं।

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में आजकल उत्सव का माहौल है, ऐसे में हर खुशी डबल हो गई है। कुछ ही दिन पहले हमारे वैज्ञानिकों ने भारत को चांद पर पहुंचा दिया। भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया था। जैसे छत्तीसगढ़ में कहते हैं- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, वैसे ही आज दुनिया कह रही है भारत का चंद्रयान सबसे बढ़िया।

घोटालों की राजनीति करती है कांग्रेस

जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जिस तरह घोटालों की राजनीति करती है उसमें सिर्फ उसके नेताओं की तिजोरी भरती है। गरीब कल्याण में भले पीछे हों लेकिन भ्रष्टाचार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। आप कल्पना करिए, अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी।

पीएम मोदी ने राज्य में नक्सली हमलों को लेकर कहा, एक समय था जब छत्तीसगढ़ केवल नक्सली हमलों और हिंसा के लिए जाना जाता था। भाजपा सरकार के प्रयासों के बाद आज छत्तीसगढ़ की पहचान यहां किए गए विकास कार्यों से हो रही है।

कांग्रेस पर खनिज संपदा के दुरुपयोग के आरोप

छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य की खनिज संपदा का ATM की तरह उपयोग किया। झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहचान है। वे तो कहते हैं बहुत सालों बाद मौका मिला है, आगे नहीं मिलने वाला, यही समय है जितना हो सके लूटो। कांग्रेस और भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है।

1 view0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0