google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

'बहुत चालू पार्टी है कांग्रेस, हमें भी दिया धोखा'


टीकमगढ़, 5 नवबंर 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है, लेकिन एक और पार्टी है, जो एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही है। दरअसल, हम बात समाजवादी पार्टी की कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ गठबंधन के मुद्दे पर बात नहीं बनने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव हमलावर नजर आ रहे हैं। टीकमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने रविवार को कांग्रेस को चालू पार्टी करार दिया।

अखिलेश यादव ने क्या कुछ कहा?

अखिलेश यादव ने रैली को संबोधित करते हुए जनता से कहा कि कांग्रेस को वोट मत देना, वह बहुत चालू पार्टी है। सावधान रहें। बंसल जी बेमतलब ही दुखी थे कि कांग्रेस ने धोखा दे दिया। जब कांग्रेस ने हमें धोखा दे दिया तो तुम कहां से बंसल हो। बंसल जी दुखी हैं कि कांग्रेस ने धोखा दे दिया। हमें पहचाना ही नहीं। जिनकी उम्र 80 साल हो वो हमें कैसे पहचानेंग। हमारी किसी से कोई नाराजगी नहीं है।

कांग्रेस पर जमकर बरसे अखिलेश

सपा प्रमुख ने कहा कि हम यह मानते हैं कि 80 साल की उम्र वाले वो कभी-कभी पहचानेंगे नहीं। यह गलती हमारी है कि हमने 80 साल वालों पर भरोसा कर लिया कि वो हमें पहचानेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हमारी शुरुआत ऐसी ही रहेगी और हम लगातार काम करते रहेंगे।

बीजेपी का मॉडल विकास और जनकल्याण का है: शिवराज सिंह चौहान

उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि बुजुर्ग और नौजवान हमारा साथ देंगे। हम लोग जातीय जनगणना कराना चाहते हैं। भाजपा और कांग्रेस की बातों पर मत आना। अब कांग्रेस भी जातीय जनगणना की बात करने लगे हैं। कांग्रेस ने जातीय जनगणना की बात इसलिए कही, क्योंकि उनका सारा वोट भाजपा में चला गया है। सनद रहे कि मध्य प्रदेश में एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि तीन दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

0 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0