google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

बिहार में हिंसा की साजिश! CM नीतीश बोले- किसी ने कुछ गड़बड़ किया है


पटना, 1 अप्रैल 2023 : बिहार के अलग-अलग जिलों में रामनवमी के अगले दिन शुक्रवार को जमकर हिंसा हुई। सीएम के गृह जिला नालंदा और रोहतास में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए धारा 144 लागू है। हिंसा को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत दुख की बात है। हमें कल जैसे ही पता चला, अलर्ट होकर तेजी से काम किया गया। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये किसी ने जानबूझकर किया है। हमने कहा है कि इस बारे में पता लगाया जाए।

वहीं, भाजपा ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सासाराम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह का दौरा रद्द कर दिया । इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यहां किसी को देख कर काम नहीं होता है। केंद्रीय मंत्री हमेशा आते ही रहते हैं। उन्हें सुरक्षा दी जाती है। राज्य सरकार हमेशा अपनी ज़िम्मेदारी निभाती है। हम इन चीजों का ध्यान रखते हैं। वे (भाजपा) लोग ध्यान न रखें वो अलग बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह क्यों आ रहे हैं, वो जानें।

पटना में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि सासाराम में जो भी हुआ, वह सामान्य घटना नहीं है। इसमें किसी ने कुछ गड़बड़ किया है। वरीय अधिकारी मामले को देख रहे हैं। बिहार में सबकुछ ठीक चल रहा था। अब इस तरह की गड़बड़ी कौन कर रहे हैं, यह भी देखा जा सकता है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0