google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

दिल्ली में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में 4,483 केस, 8,807 लोग डिस्चार्ज, 28 मौत

Jan 29, 2022
1 min read

नई दिल्ली, 29 जनवरी 2022 : राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 4,483 मामले आए हैं और 8807 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर दिल्ली में कई पाबंदियां भी हटा दी गई हैं। अगर संक्रमण दर की बात करें तो वह भी लगातार कम हो रही है।

एक दिन पहले के मुकाबले कोरोना की संक्रमण दर 9.55 फीसद से घटकर अब 8.60 प्रतिशत पर आ गई है। 13 दिन पहले दिल्ली में संक्रमण दर 30.64 प्रतिशत पहुंच गई थी। इसके मुकाबले अब संक्रमण दर दो तिहाई से ज्यादा कम हो चुकी है। इससे शुक्रवार को कोरोना के 4044 नए मामले आए और 8042 मरीज ठीक हुए। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 30 हजार से कम हो गई है, लेकिन 24 घंटे में कोरोना से 25 की मौत हो गई।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0