google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

अदालत के फैसले पर सवाल उठाने वाले दिमाग का कराएं इलाज-डिप्टी सीएम


लखनऊ, 25 मार्च 2023 : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो वर्ष की सजा सुनाये जाने पर कहा कि उनकी टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ देश के पिछड़ों, वंचितों का का भी अपमान है। अदालत के फैसले से पिछड़ों के घाव पर मरहम लगा है। न्यायालय का निर्णय यह भी सिद्ध करता है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, यदि उसने अपराध किया है तो उसे सजा जरूर मिलेगी।

शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से मुखातिब उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत द्वारा सजा सुनाने के बावजूद जिस तरह से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेता उन अपमानजनक बातों को सही ठहरा रहे हैं, वह बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं की पिछड़ा वर्ग समाज के बारे में सोच क्या है।

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी राजशाही सोच से बाहर नहीं निकले हैं लेकिन वह न्यायालय और संविधान से बड़े नहीं हैं। इस कृत्य के लिए माफी मांगना तो दूर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कांग्रेस के तमाम नेता जिस तरह से इसे सही ठहराने में जुटे हुए हैं, इससे यह सिद्ध होता है कि वे पिछड़ा वर्ग के अपमान को ही अपना नैतिक धर्म समझते हैं। जो अदालत के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, वो अपने दिमाग का इलाज कराएं।

हमला जारी रखते हुए मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी देश के बाहर जाकर भी भारत की छवि खराब करते हैं। वहीं कांग्रेस के नेता राहुल और उनके कुनबे को बचाने में अपनी उर्जा लगाते हैं। देश में जो भ्रष्टाचार है उसके केंद्र में कांग्रेस है। कांग्रेस भ्रष्टाचारियों की सरंक्षक है और चाहती है कि उन पर कार्रवाई न हो। ईडी का स्ट्राइक रेट बताता है कि अगर 100 छापे पड़े तो 98 में सफलता मिली। कांग्रेस का देश में कोई भविष्य नहीं है। वर्ष 2024 के लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। वह देश में सबसे छोटी पार्टी होगी।

1 view0 comments

Comentarios


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0