google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का जातिवाद पर तगड़ा हमला, सैफई के यादव परिवार की खोली कलई

Updated: Sep 21, 2021


ree

बहराइच : पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में के.बी इंटर कालेज की हीरक जयंती कार्यक्रम एवं प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करनें आये यू.पी के डिप्टी CM डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान करते हुए पूर्ववर्ती विपक्षी सरकार के ऊपर तगड़ा तंज कसा।


डिप्टी CM ने सपा सरकार पर करारा तंज कसते कहा कि, सैफई गांव में जब यादव परिवार में किसी के यहाँ बच्चा पैदा होता था, तो कहा जाता था कि ब्लाक प्रमुख पैदा हुआ है,विधायक पैदा हुआ है,पैदा होते ही अधिकार मिल जाता था,



आज उ.प्र. जातिवाद, क्षेत्रवाद, सम्प्रदाय वाद,भ्रष्टाचार वाद के आधार पर नहीं विकास वाद के आधार पर चल रहा है। प्रति व्यक्ति आमदनी दोगुनी हुई है। ये हम नहीं कह रहे राष्ट्रीय आंकड़े कह रहे हैं। आज उत्तरप्रदेश में जितनी प्रगति से कार्य हुए हैं उससे पिछली सरकारों के सारे रिकार्ड टूटे हैं।


आज उत्तरप्रदेश दंगामुक्त प्रदेश है। एक भी साम्प्रदायिक दंगा साढ़े चार वर्षों में नहीं हुआ। एक भी जातीय दंगा आज तक उत्तरप्रदेश में नही हुआ।


दीन दयाल उपाध्याय के मूल मंत्र पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास के मार्ग पर आज पूरा प्रदेश प्रगति के मार्ग पर चल रहा है।


टीम स्टेट टुडे


ree

ree
विज्ञापन

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0