google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने किया ट्वीट, लगाए जाने लगे कयास


लखनऊ, 21 अगस्त 2022 : उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष के नाम को लेकर लम्बे समय से कयासबाजी के बीच रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के एक ट्वीट ने हर तरफ खलबली मचा दी है। बीते एक महीने से नई दिल्ली के कई दौरे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी भेंट की थी। अब उनके ट्वीट के कई मायने निकाले जाने लगे हैं।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने रविवार को ट्वीट किया है कि संगठन सरकार से बड़ा। ऐसे में लोग अनुमान लगाने कि वह भी उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में आ गए हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के इस ट्वीट ने भाजपा के साथ अन्य दलों के खेमे में भी खलबली मचा दी है।

केशव प्रसाद मौर्या शनिवार को अयोध्या में थे जबकि रविवार को गाजियाबाद में आयोजित भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पश्चिम व ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में सम्मिलित होकर गणमान्य जनों को संबोधित किया। इसमें भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी शामिल थे।

Kommentarer


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0