google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

Dheeraj Sahu के ठिकानों से मिले कैश के अंबार ने बनाया 'सबसे बड़ा' रिकॉर्ड

Dec 10, 2023
2 min read

भुनेश्वर, 10 दिसंबर 2023 : कांग्रेस के धनकुबेर राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर पिछले पांच दिनों से चल रही छापेमारी अब भी जारी है। आयकर विभाग की टीम अबतक धीरज साहू के 10 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में की गई छापेमारी में अबतक 300 करोड़ रुपये से अधिक का कैश जब्त किया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो यह आंकड़ा 500 करोड़ के पार जा सकता है। आधिकारियों कहना है कि यह किसी भी जांच एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में जब्त किया गया अबतक का सबसे बड़ा काला धन है।

176 बैग में मिले नोट की गड्डियों की गिनती जारी

आयकर विभाग की टीम को ओडिशा के बौध डिस्टिलरीज से नोट की गड्डियों से भरे कुल 176 बैग मिले हैं। इनमें से 140 बैग की गिनती पूरी की जा चुकी है, जबकि बाकी बचे बैगों की गिनती अब भी जारी है।

बौध डिस्टिलरीज से जब्त नोटों की गिनती में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मशीनें और कर्मचारी को तैनात किया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के बलांगीर में बौध डिस्टिलरीज के बाहर सीआईएसएफ कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

SBI के क्षेत्रीय प्रबंधक ने क्या कहा ?

ओडिशा के SBI के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने रविवार को बताया कि हमें कुल 176 बैग मिले हैं, जिसमें से अबतक 140 की गिनती हो चुकी है। बाकी की गिनती आज की जाएगी। बैंक के तीन और हमारे 50 अधिकारी नोटों की गिनती में जुटे हुए हैं। नोटों की गिनती के लिए 40 मशीनें लाई गई हैं। अभी 25 मशीनों से नोटों की गिनती की जा रही है, जबकि 15 मशीनों को बैकअप के रूप में रखा गया है।

अब तक क्या क्या हुआ?

झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी।

विभिन्न ठिकानों से अबतक 300 करोड़ से अधिक की संपत्ति हुई बरामद।

ओडिशा के बौध डिस्टिलरीज परिसर से मिले नोट की गड्डियों से भरे 176 बैग।

बौध डिस्टिलरीज से मिले बैग से 350 करोड़ रुपये मिलने की संभावना।

ज्वैलरी से भरे 3 सूटकेश मिलने का भी किया जा रहा दावा।

एक ऑपरेशन में अबतक का सबसे अधिक काला धन मिला।

ओडिशा के सरकारी बैंकों में जमा कराई जा रही जब्त की गई संपत्ति।

शराब कारोबार के कई ठिकानों पर भी छापेमारी कर सकता है आयकर विभाग।

 

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0