google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

डिंपल यादव बोलीं, प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त


मैनपुरी, 11 जून 2023 : भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। सरकार ने स्वास्थ और शिक्षा को बदहाल करके रख दिया है, नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है। गोवंशी समस्या का निदान नहीं कर पाई सरकार। मैनपुरी में रविवार को पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

जीवा हत्याकांड पर बोलीं, बिना सहयोग नहीं हो सकती हत्या

रविवार को मैनपुरी पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव ने लखनऊ न्यायालय में हुए जीवा हत्याकांड के सवाल पर कहा कि बगैर शासन और प्रशासन के सहयोग से ऐसी घटना को अंजाम नहीं दिया जा सकता है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन्होंने कहां की भाजपा चरित्र हनन की राजनीति करती है।

लोग बता रहे अपनी समस्याएं

डिंपल यादव ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जनता के बीच जा रहे हैं। लोगों उनको अपनी समस्या बता रहे हैं। सरकार बिजली, पेट्रोल और महंगाई की बात स्वीकार नहीं करती। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा महिलाएं असुरक्षित है। लगातार उनका उत्पीड़न हो रहा है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इस दौरान सांसद ने जिले के मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटाप वितरित कर उन्हें सम्मानित किया।

0 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0