google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

डीएम और न्यायाधीश ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

Sep 30, 2022
1 min read

पीलीभीत, 30 सितम्बर 2022 : न्यायाधीश सुधीर कुमार एवं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश द्वारा कारागार में कैदियों के बैरक, महिला बैरक, भोजनालय, अस्पताल का निरीक्षण किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा बैरक के निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा महिला बैरक में महिला कैदियों से बातचीत करते हुये उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।

न्यायाधीश द्वारा अस्पताल निरीक्षण के दौरान बीमार कैदियों से बातचीत करते हुये उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई और वहां उपस्थित डॉक्टर को कडे निर्देश देते हुए कहा कि बीमार कैदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि मानक के अनुरूप कैदियों को समस्त सुविधायें उपलब्ध कराई जाये। जिलाधिकारी द्वारा भोजनालय निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था देखी गई और निर्देशित किया गया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कैदियों को भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, जेलर, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - रमेश कुमार

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0