डीएम और एसपी ने वोटिंग स्थलों का किया निरीक्षण
- chandrapratapsingh
- Apr 14, 2023
- 1 min read

पीलीभीत, 13 अप्रैल 2023 : नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष ,शांतिपूर्वक, स्वतंत्र एवं सुचारु रुप से सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने संयुक्त रूप से नगर पालिका पूरनपुर के मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान राजकीय बालिका इण्टर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज, राम मनोहर लोहिया बालिका इण्टर कालेज एवं जिला पंचायत निरीक्षण भवन पूरनपुर के बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उन्होंने राजकीय बालिका कालेज में स्ट्रांग रूम में दरवाजा लगाने व बूथ की टूटी खिड़की को ठीक कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने मतगणना कक्ष, शौचालय व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, लाईट व्यवस्था को देखा तथा सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के बूथ के निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थाऐं ठीकठाक पाई गई। राम मनोहर लोहिया बालिका इण्टर कालेज व जिला पंचायत निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथों की साफ सफाई, रंगाई पुताई, पेयजल व्यवस्था जनरेटर सहित समस्त व्यवस्थाऐं कराने हेतु उप जिलाधिकारी पूरनपुर को निर्देशित किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी पूरनपुर, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर-रमेश कुमार




Comments