google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

डीएम ने किशोर न्याय बोर्ड का किया औचक निरीक्षण

Feb 19, 2023
1 min read

पीलीभीत, 17 फरवरी 2023 : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बोर्ड में कार्यरत स्टॉफ के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, मौके पर स्टॉफ उपस्थित पाये गये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किशोर न्याय बोर्ड पुराने लम्बित प्रकरण की पत्रावली का अवलोकन किया और पूर्व में किये गये आदेशों को भी देखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किशोर न्याय बोर्ड में कुल संचालित प्रकरणों, निस्तारित प्रकरणों व नये प्रकरणों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इस माह में हुए आदेशों को देखा। इसके साथ ही उन्होंने शम्मन तामील के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर-रमेश कुमार

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0