google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

डीएम ने गोमती उद्गम स्थल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Nov 6, 2022
1 min read

पीलीभीत, 05 नवम्बर 2022 : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने गंगा स्नान के दृष्टिगत गोमती उद्गम स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये झील में वैरिकेटिंग कराने हेतु उप जिलाधिकारी कलीनगर को निर्देश दिये गये। इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी ने गंगा स्नान पर आने वाले श्रद्धालुओं हेतु शौचालय व्यवस्था की जानकारी ली और उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं हेतु मोबाइल शौचालय व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाये।



उन्होंने गंगा स्नान पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी व अस्थाई पुलिस चौकी बनाने के निर्देश दिये। उद्गम स्थल पर श्रद्धालुओं हेतु पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाऐं कराने हेतु उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने उद्गम स्थल पर साफ सफाई कराने के निर्देश दिये। गोमती उद्गम स्थल पर लगे सोलर पम्प खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता विद्युत को व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम प्रधान द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि गोमती के मुख्य मार्ग पर मिट्टी का कार्य कराया जाना है, उक्त कार्य कराने हेतु उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी कलीनगर, तहसीलदार कलीनगर, थानाध्यक्ष माधौटांडा सहित अन्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर-रमेश कुमार

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0