google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

डीएम ने जल जीवन मिशन के तहत कराये जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण

Oct 3, 2022
2 min read

पीलीभीत, 3 अक्टूबर 2022 : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जल जीवन मिशन के तहत कराये जा रहे कार्यों का ग्राम आमदार व भोपतपुर में पाइप लाइन, ट्यूबेल एवं निर्माणाधीन पानी टंकी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिछाई जा रही पाइप लाइन की नाली की लम्बाई व गहराई को देखा और बिछाये जा रहे पाईप की मोटाई एवं गुणवत्ता की जांच की।

उन्होंने परियोजना लाभान्वित होने वाले परिवारों की संख्या एवं डाली जा रही पाइप लाइन की दूरी के बारे में प्रोजेक्ट मैनेजर से विस्तृत जानकारी ली, साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा संतोषजनक जबाव न दिये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये हिदायत दी कि कराये जा रहे कार्यों को समय समय पर निरीक्षण करें और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि पाइप लाइन बिछाने के बाद खोदी गई नाली का समतलीयकरण का कार्य कराया जाये। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने नवनिर्मित ट्यूबेल को देखा गया, जिसके भवन की गुणवत्ता ठीक न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये अधिशासी अभियन्ता जल निगम को भवन को ठीक कराने के निर्देश दिये गये। इसके उपरान्त जिलाधिकारी निर्माणाधीन पानी टंकी भोपतपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कराये जा रहे कार्यों को देखा गया और सीमेन्ट, मोरंग की गुणवत्ता देखी, साथ ही सम्बन्धित संस्था को निर्देश दिये कि कराये जा रहे कार्यों में फिनेशिंग का विशेष ध्यान दिया जाये तथा निर्माणाधीन पानी टंकी को माह दिसम्बर तक समस्त कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। इस दौरान अधिशासी अभियन्ता, जेई, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - रमेश कुमार

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0