google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

Jan 16, 2023
1 min read

पीलीभीत, 16 जनवरी 2023 : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा आज जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कारागार में स्थित अस्पताल, भोजनालय, कैदियों के बैरक व महिला बैराक का जायजा लिया गया।

महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान महिला कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। बैरक के निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल निरीक्षण के दौरान बीमार कैदियों से बातचीत करते हुये उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई और वहां उपस्थित डॉक्टर को कडे निर्देश देते हुए कहा कि बीमार कैदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि मानक के अनुरूप कैदियों को समस्त सुविधायें उपलब्ध कराई जाये।

जिलाधिकारी द्वारा भोजनालय निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता परखी गई और साफ सफाई की व्यवस्था देखी गई और निर्देशित किया गया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कैदियों को भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी द्वारा जेल में वीडियो कान्फ्रेसिंग रूम देखा। इसके साथ जेल में बन्द कैदियों से मिलने आए परिजनों की संख्या जानी गई। इसके साथ ही साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जेलर, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर-रमेश कुमार

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0