google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

खाता न बही, दुबई दीदी जो कहे वही सही'


नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2023 : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को कैश फॉर क्वैरी मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर तंज कसा। भाजपा सांसद ने महुआ मोइत्रा को 'दुबई दीदी' बुलाया।

निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा को बुलाया 'दुबई दीदी'

निशिकांत दुबे ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, आरोपी सांसद के उपर दुबई का इतना नशा है कि मेरा भी नाम एथिक्स कमेटी के चेयरमैन को लिखे पत्र में दुबई कर दिया है। भाजपा सांसद ने हैरानी जताते हुए कहा, मोहतरमा ने मेरा 'दुबे' नाम बदलकर अपने मानसिक स्थिति का वर्णन कर दिया है।

भाजपा सांसद ने महुआ मोइत्रा पर तंज कसते हुए कहा,

'दुबई दीदी' ने कुछ लोगों को बहस के लिए कहा। लोकसभा के नियमों खासकर कौल-शकधर किताब के पेज 246 के तहत गवाह कोर्ट, कचहरी, हल्ला गुल्ला से सुरक्षित है। खाता न बही दुबई दीदी जो कहे वही सही। जवाब राष्ट्रीय सुरक्षा व भ्रष्टाचार का चाहिए, यहां तो अखाड़ा की तैयारी है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0