‘सपने में कृष्ण सरकार बनाने नहीं, बबुआ को कोसने आते हैं’: योगी

लखनऊ, 4 जनवरी 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ के कासिमपुर में 660 मेगावाट की यूनिट का लोकार्पण किया। इससे पहले सीएम ने यूनिट की डिजाइन देखी। लोकापर्ण के बाद वह जनसभा के मंच पर पहुंच। सीएम योगी ने अलीगढ़ में कहा कि अखिलेश जी जब आपको सत्ता मिली तो मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल के लिए कुछ नहीं किए लेकिन अपने वहां कंस पैदा करके जवाहर बाग की घटना जरूर करवा दिया था।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कोरोना काल में हमने सेवा की। तब कोई नहीं आया। 22 महीने हो गए हैं। क्लास अटेंड हमने की। अब यह अंतिम एक महीने में आकर क्लास टॉप करना चाहते हैं। कैसे संभव है यह। लेकिन, यह लोग यही करना चाह रहे हैं। अगर कॉंग्रेस, सपा व बसपा होती तो यह लेकर भाग जाते। अफगानिस्तान में भी ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया। एक करोड़ छात्रों को टैबलेट व स्मार्ट फ़ोन दिए जा रहे हैं। स्मार्ट फ़ोन से पढ़ाई भी कराएंगे। इसका खर्च भी उठाएंगे। पिछली सरकारें ये पैसा खा जाती थी। अब सरकार दीवारों से पैसा निकाल रही हैं। और जनता की सेवा कर रही हैं। फर्क साफ है। जो कहा था वो करके दिखाया। धारा 370 खत्म हुई। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। काशी में जाकर। विकास कार्य किए। उन्होंने ने कहा कि एक काल वह था कब अयोध्या में। मंदिर तोड़ा जा रहा था।