google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

महिला किसान उत्पादक संगठन, सरकार एवं बाज़ार की सहभागिता के माध्यम से किसानों का सशक्तिकरण



24 अप्रैल 2024। ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI ) संस्था द्वारा महिला किसान उत्पादक संगठन का एक दिवसीय क्रेता-विक्रेता सम्मलेन का आयोजन किया गया | सम्मलेन का आयोजन वॉलमार्ट फाउंडेशन एवं TRI (ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया) संस्था के सयुंक्त तत्त्वाधान में चलाये जा रहे प्रोग्राम “WFPO: Engendering food supply chain in UP” के अंतर्गत किया गया | इन समस्त FPOs का क्रियान्वयन “10,000 FPOs के गठन और संवर्द्धन” योजना के अंतर्गत किया जा रहा है जिसमे TRI (ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया) तकनीकी संस्था के रूप में कार्यरत है |



आयोजित सम्मलेन का उद्देश्य महिला कृषक संगठनों के द्वारा उत्पादित उत्पाद की बिक्री हेतु बाज़ार से जोड़ते हुए महिला कृषकों की आय दोगुनी कर ,प्रदेश में लखपति महिला किसान की अवधारणा को मूर्तरूप किया जा सके |


सम्मलेन में विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से कृषक उत्पादक संगठनों का महत्तव, इनका प्रबंधन, उत्पादित उत्पाद का बाज़ार से जुड़ाव, सरकार द्वारा संचालित कृषक संगठन हितैषी योजनायें, कृषि उत्पादों के निर्यात में दी जाने वाली सुविधायें, परिवहन व्यय पर छूट सम्बंधित योजनायें, उत्पादों के प्रसंसकरण हेतु प्रसंस्करण यूनिट स्थापित किये जाने सम्बंधित योजनायें, ऋण संबधित योजनायें, प्रशिक्षण आदि पर महत्तवपूर्ण जानकारी सम्बंधित विभागों एवं विशेषज्ञों द्वारा महिला कृषक संगठनों के निदेशक एवं सी.ई.ओ को दी गयी |



इस मौके पर TRI (ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया) संस्था से गौरव मिश्रा एवं रजनीकांत प्रसाद, वर्ल्ड बैंक से कंसलटेंट

डॉ. विष्णु प्रताप सिंह , नाबार्ड के वरिष्ठ प्रबंधक रोहित , उत्तर प्रदेश कृषि विस्तार के उप निदेशक श्री ए. के. श्रीवास्तव , उत्तर प्रदेश बीज निगम के संयुक्त निदेशक योगेश कुमार यादव, उत्तर प्रदेश मंडी परिषद् से सुग्रीव शुक्ला जी, एपीडा से कंसलटेंट (व्यवसाय विकास प्रबंधक) शुभम, इफको से आर. के. नायक , बेसिक्स संस्था के टीम लीडर केशवा नन्द त्रिपाठी के साथ 22 जनपदों से बढ़ी संख्या में आयी महिला कृषक उत्पादक संगठनों की निदेशक, ईमागो, देहात, यारा, समुन्नति, एस बी आई, बैंक ऑफ़ बड़ोदा, एच.डी.एफ.सी. जैसी वित्तीय एवं व्यापारी संस्थाओं के प्रतिनिधि ने पैनल के रूप में सहभागिता दी एवं अपने वक्तव्यों को प्रस्तुत कर प्रतिभागियों को लाभान्वित किया |

bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0