google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

उद्यमी ने उद्योग नीति पर उठाया सवाल तो सीएम योगी ने जानिए क्या दिया जवाब


लखनऊ, 5 सितंबर 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक रुख दिखाया। हवाई अड्डे पर उद्यमियों से वार्ता में उन्होंने उद्योगों लगाने के लिए सरकार की नीतियों के बारे में बताया। बोले आप सभी के प्रयास से ही प्रदेश अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होगा।

आप उद्योग लगाएंगे तो रोजगार सृजन होगा और प्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ेगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह अपने जिले में ऐसा माहौल बनाएं कि जिससे युवा उद्यम की ओर आकर्षित हों, उन्हें सहूलियत मिले। निवेश को बढ़ावा मिले और वह सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर उद्यमी बनें।

इस दौरान एक उद्यमी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी प्रदेश में होटल निवेश सब्सिडी का प्रविधान नहीं है, अगर वह भी कर दिया जाता है तो होटल इंडस्ट्री के साथ हास्पिटेलिटी क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। इस मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा केवल उद्योग ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

होटल क्षेत्र में निवेश पर सब्सिडी सहित अन्य सुविधाओं दी जा चुकी हैं। इस पर उद्यमी ने कहा कि ऐसा नहीं है, तब मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल इसके बारे में पता करने के लिए कहा तो बताया कि इस संबंध में स्वीकृति का आदेश दिया जा चुका है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को सरकार की नीतियों के प्रचार-प्रसार पर भी ध्यान देना चाहिए। उद्यमियों को सरकार की नीतियों में समय-समय पर हुए बदलाव संबंधी आदेशों के बारे में जानकारी देनी चाहिए।

दिल्ली की महारैली में मुरादाबाद से भी जाएंगे कांग्रेस नेता

सोमवार को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी महंगाई पर हल्ला बोल महारैली आयोजित कर रही है। रविवार को मुरादाबाद से जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में कार्यकर्ता महारैली में भाग लेने के लिए चले गये। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर हमला बोला है। इसे लेकर कांग्रेस महंगाई पर हल्ला बोल महारैली आयोजित कर रही है।

महारैली में मुरादाबाद से पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, पूर्व विधायक फूल कुंवर, राजेश पाल शारिक अहमद, वसीम अहमद, आशीष त्यागी, सागर तुरैहा, सुशीला कश्यप, नीटू राजपूत, ज़ाकिर अली गयूर अंसारी, अफजल साबरी, भयंकर सिंह बौद्ध, राजेंद्र बाल्मीकि, जितेंद्र सागर, अरविंद चौहान, फिरोज खान, इफ्तेखार कुरैशी, शरीफ आजाद, दाऊद खान, चौधरी एहसान खान, शरीफ आजाद, सलमा आगा, दरक्षा खान आदि दिल्ली गए।

1 view0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0