रामपुर, 6 अगस्त 2022 : पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने रामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं मीटिंग में कहा कि भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई के जरिए विपक्ष का उत्पीड़न कर रही है, लेकिन विपक्ष इससे डरने वाला नहीं है। महंगाई से आम जनता परेशान है। बेरोजगारी से युवा परेशान हैं, लेकिन सरकार को इनकी कोई चिंता नहीं है।
उन्होंने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर भाजपा संसद में बहस से भाग रही है। सरकार ने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए हिन्दू-मुस्लिम की दीवार खड़ी कर रखी है। गीता और कुरआन में हिन्दू, मुस्लिम शब्द नहीं मिलेगा, उसमें सिर्फ इंसान मिलेगा। आम जनता के लिए केवल कांग्रेस पार्टी ही लड़ रही है।
किसान, नौजवान और महिलाओं के लिए प्रदेश मे प्रियंका गांधी लड़ रही हैं। हाथरस, उन्नाव, लखीमपुर जेसी घटनाओं के लिए केवल कांग्रेस लड़ीं। भाजपा के खिलाफ जो बोलता है उसके घर ईडी और सीबीआइ भेज दी जाती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों के मुखबिरों से डरने वाली नहीं है।
Comments