google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

झोपड़पट्टी में लगी भीषण आग, 3 दमकल गाड़ियों ने 1 घंटे बाद पाया काबू


ree

लखनऊ, 7 मई 2023 : जनपद में ऐशबाग रस्तोगी इंटर कालेज के पीछे बनी झोपड़ियों में रविवार सुबह आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने घटना की जानकारी दमकल को दी। चौक फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

रस्तोगी इंटर कालेज के पीछे झोपड़ियों से सुबह करीब 9:30 बजे धुआं और आग की लपटें निकलती देख आस पड़ोस के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने घटना की जानकारी दमकल को दी। इंस्पेक्टर बाजारखाला अजय नारायण सिंह, एफएसओ चौक पुष्पेंद्र कुमार टीम के साथ पहुंचे।

1 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

आग की लपटों और भीषण धुएं के कारण आस पड़ोस में रहने वाले लोग परेशान होने लगे। एफएसओ ने तीन गाड़ियों की मदद से करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। एफएसओ ने बताया कि झोपड़ियां खाली पड़ी थीं। झोपड़ियां हीं जली हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि झोपड़ियों में गोंडा के रहने वाले कुछ लोग रहते थे। वह एक दिन पहले ही छोड़कर जा चुके थे। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते काबू पा लिया गया था।


Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0