google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

राज्यसभा जाएंगे यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, बीजेपी ने बनाया उम्मीवार


ree

लखनऊ, 3 सितंबर 2023 : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में खाली हुए राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार का रविवार को एलान कर दिया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को राज्यसभा उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है।

बता दें चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही यूपी की खाली सीट पर चुनाव का एलान किया था। बीजेपी सांसद हरद्वार के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।

यूपी की इस सीट पर 15 सितंबर को चुनाव होना है। बता दें क‍ि हरद्वार दुबे (राज्यसभा सदस्‍या भाजपा) का 26 जून को निधन हो गया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल नवंबर, 2026 में समाप्त होना था। स्थापित प्रथा के अनुसार, मतगणना 15 सितंबर को शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद होगी।

2022 में भाजपा को मिला था प्रचंंड बहुमत

2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला था। भाजपा को मिले बहुमत के कारण ही राज्यसभा में दिनेश शर्मा का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। साथ ही हरद्वार दुबे की तरह ही दिनेश शर्मा भी ब्राह्मण प्रत्याशी हैं। बता दें दिनेश शर्मा ने 2017-22 तक तक योगी आदित्यनाथ की सरकार में उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0