google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

24 घंटे में गंगा-यमुना का जलस्तर 10 सेमी बढ़ा, कई गांवों पर मंडरा रहा संकट

Jul 23, 2023
1 min read

प्रयागराज, 23 जुलाई 2023 : गंगा-यमुना के जलस्तर वृद्धि की गति बीते 24 घंटे में 10-10 सेमी बढ़ा है। यह लगातार 12 वां दिन है जब संगमनगरी में दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ना जारी है। मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में वर्षा का पानी यमुना की सहायक नदियों के माध्यम से यहां पहुंच रहा है।

लगातार छोड़ा जा रहा पानी

बांध और बैराज से छोड़ा पानी भी निरंतरता बनाए हुए है। ऐसे में अभी नदियों के औसत रूप से घटने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड की ओर से बताया कि बाहर से छोड़े जाने वाले पानी को कम किया गया है। इस कारण से प्रयागराज में जल स्तर बढ़ने की रफ्तार में कमी है।

कछारी इलाके में पानी घुसने की गति औसत रही। महेवा कछार, देवरथ, मवैया आदि गांवों में पानी बढ़ने के साथ लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। शनिवार को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सिंचाई विभाग का मानना है कि अभी अगले कई दिनों तक दोनों नदियों के जलस्तर घटने के आसार नहीं हैं। बाहर से पानी आने का क्रम भी अभी जारी रहेगा।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0