सोने का मॉस्क पहनकर चर्चा में आया गोल्डमैन कोरोनाकाल में

कटक के एक व्यापारी आलोक मोहंती ने 3.5 लाख रु. का सोने का मास्क बनवाया है। आलोक का कहना है कि वो स्वर्ण धातु के शौकीन हैं और बीते 40 साल से सोना पहन रहा हैं। ओडीशा में इन्हें गोल्ड मैन के नाम से भी लोग जानते हैं। बीते दिनों आलोक ने सोने का मॉस्क देखा तो तुरंत ही सुनार के पास जाकर अपने लिए सोने का मॉस्क बनाने का आर्डर दे दिया।
कोरोना महामारी से बचाव ही उपाय है। चेहरे पर मॉस्क और सोशल डिस्टेसिंग कोविड19 से बचने का अब तक का सबसे कारगर तरीका है।

यूपी सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्त आदेश दिया है कि जो लोग सड़क पर बिना मॉस्क के देखे जाएं उनका तत्काल पांच सौ रुपए का चालान काटा जाए। बीते चौबीस घंटे में ही अकेले लखनऊ में तीन लाख रुपए से ज्यादा के चालान काटे गए जो मॉस्क नहीं लगाए थे।
बाजार में एक मास्क की कीमत पांच रुपए से शुरु है। कई संस्थाएं तो मुफ्त में भी मॉस्क बांट रही है। एन 95 मास्क की कीमत 150 रुपए है जो मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध है। अगर मास्क नहीं ले सकते तो गमछा भी चेहरे पर लपेटा जा सकता है ।

मॉस्क जब रोजाना की जरुरत बन चुका है तो अब इसे स्टेटस सिंबल से भी जोड़ा जाने लगा है। कोरोना से जान बचाना एक तरफ लोग अपनी हैसियत के मुताबिक डिजाइनर मास्क से लेकर सोने चांदी तक के मॉस्क आर्डर कर रहे हैं।
फिलहाल कोरोना जब बड़ी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को चौपट कर रहा है तब जान है तो जहान है से आगे शौक बड़ी चीज नजर आ रही है।
टीम स्टेट टुडे