google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

जमीन पर उतारेगी भाजपा की नई टीम, प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ होंगे कई बदलाव

chandrapratapsingh

लखनऊ, 31 जुलाई 2022 : लोकसभा चुनाव-2024 की रणनीति का खाका तो भाजपा पहले ही खींच चुकी थी, अब चित्रकूट में तीन दिन चले प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में संगठन को भी प्रशिक्षित कर दिया गया कि इस रणनीति को धरातल पर उतारना कैसे है। 'भाजपा में सबके लिए काम' का जो संदेश प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने दिया है, उसके मायने यह निकाले जा सकते हैं कि नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव होने हैं और नए कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा। चुनावी रूपरेखा को प्रदेश की नई टीम ही धरातल पर उतारेगी।

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों काे प्रशिक्षण देना भाजपा की पारंपरिक गतिविधि है, लेकिन यह तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी के मोड में पूरी तरह आ चुकी है। इस बार 80 में से 75 सीटें जीतने का लक्ष्य और सारी 80 सीटें जीतने का हौसला साथ लेकर चल रही भाजपा क्षेत्र, जिला और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को पहले ही प्रशिक्षित कर चुकी है। उनके प्रशिक्षण वर्ग हो चुके थे और सबसे अंत में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों और प्रदेश सरकार के मंत्रियों को प्रशिक्षित किया गया है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0