google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

अब जेल में हैं बंदूक लेकर चलने वाले माफिया

Apr 28, 2023
2 min read

कुशीनगर, 28 अप्रैल 2023 : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूर्व सरकार में माफिया गाड़ियों में बंदूक लेकर चलते थे। अब जेल हैं। गले में तख्ती लगाकर जान की भीख मांग रहे हैं। 25 हजार से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह भाजपा की सरकार है। घोटालों व भ्रष्टाचार के रसातल में डूबे देश व प्रदेश को बाहर निकालने का कार्य किया गया है। पहले बीमारी में घर का गहना बिकता था, अब आयुष्मान भारत से पांच लाख का मुफ्त उपचार मिल रहा है। 14 को छोड़ प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कालेज बन गया है। किसानों को सम्मान निधि देकर उनका सम्मान किया गया है। वे शुक्रवार को नगर के बेनेट क्लब मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

निकाय चुनाव में जीत के लिए मांगा समर्थन

उप मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य के सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं की लंबी सूची गिनाते हुए निकाय चुनाव में जीत के लिए समर्थन मांगा। कहा कि पहले भाजपा शासन से पूर्व भूख से मौत होती थी। हमने मुफ्त राशन देकर उसे रोका। मां-बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत निश्शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया। हर गरीब को छत दिया। हर घर जल योजना के तहत स्वच्छ जल पहुंचाया। कहा कि सरकार 2019 से सभी को निश्शुल्क राशन दे रही है। राम मंदिर निर्माण चल रहा है, गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि 2024 तक तैयार हो जाएगा।

अध्यक्ष पद की प्रत्याशी किरन जायसवाल को बेहतर बताते हुए कहा कि सही चयन ही विकास को सही दिशा देता है। यह आप सभी ने देखा है। सांसद विजय कुमार दूबे, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, जेपी शाही, चंद्रप्रभा पांडेय, राधेश्याम गोंड, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, संतोष सिंह, नीतिश यादव आदि ने भी संबोधित किया।

संचालन नगर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने किया। स्वागत एवं आभार ज्ञपपन राकेश जायसवाल द्वारा किया गया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, राजेश जायसवाल, दयाशंकर पांडेय, पूर्व प्रमुख अशोक पांडेय, ओमप्रकाश वर्मा, छेदी शर्मा, विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रकाश सिंह, अनूप तिवारी, आद्या पांडेय, रत्नेश श्रीवास्तव, सचिन पाठक, संजीव सिंह सिबलू, गुड्डू गुप्त, डा. वीना कुमारी, रूपम सिंह, फुलवंती चौहान, सुनीता गोंड, वंदना ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0