google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

भारी बर्फबारी के बीच सीमा पर डटे जवान, LOC पर लगातार कर रहे पेट्रोलिंग-VIDEO


नई दिल्ली, 8 जनवरी 2022 : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं जम्मू और कश्मीर में भीषण ठंड से लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। रुह कपकपा देने वाली ठंड में बर्फबारी के कारण कई क्षेत्र बर्फ की चादर से ढक गए हैं। ऐसे भयानक मौसम में भी देश के जवान जम्मू और कश्मीर के केरन सेक्टर में लाइन आफ कंट्रोल पर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

डटे हुए हैं सैनिक


वाकई देश के सैनिकों की बहादुरी का कोई आदि अंत नहीं। हमारी सोच से परे उनके कारनामे अक्सर हमें हैरान कर जाते हैं। देश की सुरक्षा के लिए सैनिक दिन रात सीमाओं पर डटे रहते हैं। मौजूदा स्थिति की बात करें तो जम्मू और कश्मीर केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास देश की रक्षा करते हुए जवान, दुश्मनों पर बाज की नजर रखे हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सैनिक देश की सुरक्षा कर रहे हैं। वीडियो में LOC के पास एक अग्रिम स्थान के चारों ओर घूमने के लिए सेना के सैनिक स्नो स्कूटर का उपयोग करते हुए नजर आ रहे हैं।

जम्मू और कश्मीर में फिलहाल ठंड का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।‌ ऐसी भीषण ठंड में तेज हवाओं का बहना और बर्फबारी हालात को और मुश्किल बना देते हैं। लेकिन देश के जवान सर्दियों के इस भयंकर मौसम में भी देश की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी किए गए वीडियो में कठिन परिस्थिति में भी सैनिकों की हिम्मत और जज्बा साफ देखा जा सकता है, जिसमें कुपवाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के साथ लगभग 17 हजार फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना की चौकी डटी हुई है।

आपको बता दें ट्विटर पर अपलोड की गई वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, टि्वटर उपयोगकर्ताओं द्वारा सैनिकों के इस जज्बे का व्यापक रूप से स्वागत किया जा रहा है।


Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0