google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

विकास दुबे का बॉलीवुड कनेक्शन, हैरान रह जाएंगे ये सच जानकर !



विकास दुबे। ... न न कहिये विकास पंडित।।।माफिया विकास दुबे खुद को इसी नाम से बुलवाना पसंद करता था। इसके पीछे वो बॉलीवुड कनेक्शन था जिसे विकास ने जरायम की दुनिया में अपनी मोड्स ऑपरेंडी तक बना लिया। जी हाँ 1999 में आई बॉलीवुड फिल्म अर्जुन पंडित ने विकास को मानो दीवाना ही बना दिया। बॉलीवुड के ऐक्शन हीरो में शुमार सनी देओल की फिल्म अर्जुन पंडित विकास ने सैकड़ों बार देखी। फिर क्या था दुबे बन बैठा विकास पंडित।


अपने राजनैतिक गुट में भी पंडित के नाम से विकास जाना जाता था। दरअसल बॉलीवुड फिल्म की पटकथा के जरिये दिखाया गया था की कैसे अर्जुन पंडित यानि कि सनी देओल सत्ताधारी और शक्तिशाली लोगों की कठपुतली बना हुआ था, जिसकी वजह से आंखों के सामने हो रहे अपराधों को लेकर भी उसे चुप रहना पड़ता था। फिल्म में अर्जुन पंडित उर्फ सनी देओल को निशा से प्यार होता है जिसके धोखा देने के बाद वो क्रूर अपराधी बन जाता है। विकास दुबे इस फिल्म का इतना बड़ा फैन था की क्या कहा जाए। इस फिल्म को 100 से ज्यादा बार विकास ने देखा होगा। विकास दुबे पीड़ित व्यक्तियों को बुलाता और खुद को पंडित कहकर खुद का परिचय देता था। ये बातें खुद उन स्थानीय निवासियों ने बतायीं जिनसे विकास ने इस फिल्म के खूब किस्से सुनाये थे।


अब विकास अगर बॉलीवुड का इतना बड़ा फैन था तो उसके एनकाउंटर पर आखिर बॉलीवुड कैसे चुप रह सकता है विकास को लेकर बॉलीवुड के दिग्गजों से भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।



बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर ट्वीट के जरिये तंज करते हुए लिखा की - वाऊ हमने इसकी उम्मीद तो बिल्कुल भी नहीं की थी और फिर वे कहते हैं कि हमारी बॉलीवुड की कहानियां वास्तविकता से दूर होती हैं।



अपने बेबाक अंदाज़ के चलते देश भर में सुर्खियां बटोरने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने भी ताबड़तोड़ ट्वीट के जरिये कर्रा कटाक्ष करते हुए लिखा की विकास दुबे एनकाउंटर बहुत ही शर्मनाक मुठभेड़ है। क्या भविष्यवाणी की गई थी या ऐसा होने का इंतजार था। यह लोकतंत्र का मजाक है वास्तविक जांच में विभिन्न राजनीतिक संबद्धता के साथ कई शक्तिशाली राजनीतिक नामों के कनेक्शन और समर्थन का पता चला होगा। ओनिर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही सोशल मीडिया यूजर इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर अक्सर देश से जुडे मुद्दों पर अपने विचार लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं।



प्रख्यात अभिनेता प्रकाश राज ने तो ट्वीट के जरिये देश के विकास और मोदी सरकार पर भड़ास निकाली है प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में लिखा की पांच दिनों से मायावी बना उत्तरप्रदेश का मिस्टर विकास तो पकड़ लिया गया लेकिन क्या पिछले 6 साल से मायावी बना मिस्टर देश का विकास भी क्या इसी तरह पकड़ा जाएगा। प्रकाश राज का ये ट्वीट मोदी सरकार के विरोधियों में खासा लोकप्रिय होकर वायरल हो रहा है।


टीम स्टेट टुडे



103 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0