बच्चों से मिलने आये पति की पत्नी ने दांत से काटी जुबान, पीड़ित अस्पताल में भर्ती

लखनऊ, 27 जनवरी 2023 : उत्तरप्रदेश की राजधानी से सनसनीखेज खबर सामने आयी है। जिले के ठाकुरगंज के राधाग्राम मुहल्ले में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान पत्नी ने पति की जबान दांत से काट ली। जबान कटकर गिर गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
ठाकुरगंज में राधाग्राम की घटना, दोनों में चल रहा था विवाद
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय के मुताबिक गिरफ्तार महिला राधाग्राम कालोनी की रहने वाली सलमा है। तीन साल पहले उसका विवाद तकिया में रहने वाले मुन्ना के साथ हुआ था। मुन्ना मजदूरी करता है। एक साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है और अलग रह रहे हैं। इनके दो बच्चे मुन्ना के घर पर रहते हैं। सलमा और मुन्ना गुरुवार को बच्चों से मिलने गए थे।
सलमा ने मुन्ना की जबान दांत से काटी
जानकारी के मुताबिक इस बीच दोनों का विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई। सलमा ने मुन्ना की जबान दांत से काट ली। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े उन्होंने बीच जबाव कर दोनों को अलग किया। घायल मुन्ना को आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां, हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया गया। सलमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।