google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

यूपी में 72 घंटे बाद तेजी से बदलेगा मौसम


ree

लखनऊ, 2 सितंबर 2023 : तेज धूप और भीषण गर्मी व उमस की मार झेल रहे यूपी के लोगों को 72 घंटे बाद राहत म‍िलने की उम्‍मीद है। मौसम व‍िभाग की मानें तो तीन द‍िन बाद तेजी से मौसम बदलेगा। ऐसे में प्रदेश के कई ह‍िस्‍सों में एक बार फ‍िर काले घने बादल छायेंगे। ठंडी हवाएं चलेंगी और झमाझम बार‍िश होगी।

लखनऊ, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्‍या, मेरठ, गाज‍ियबाद सह‍ित प्रदेश के सभी ज‍िलों में तापमान में बढोतरी दर्ज की गई है। गर्मी और उमस लोगों को पसीने से तरबतर कर रही है। सूरज आग उगल रहा है। दिन भर चढ़ती धूप से शुक्रवार को राजधानी समेत प्रदेश भर में गर्मी के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

हालांकि मौसम केंद्र ने आगामी दो दिन बाद मौसम में राहत के आसार जताए हैं। सोमवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। अगले दो दिनों में यह पूर्वी तटों से प्रवेश करते हुए उत्तर प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी और मध्य के हिस्सों में बारिश लेकर आ सकता है।

लखनऊ और आसपास के जिलों में सोमवार से बदली शुरू हो जाएगी और मंगलवार से हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक होकर 36.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 2.5 डिग्री से बढ़कर 27.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान कानपुर में 38.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सबसे कम तापमान बरेली में 25.9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आंशिक बादलों की आवाजाही लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रह सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0