इशिता किशोर ने की सिविल सेवा परीक्षा टॉप
- chandrapratapsingh
- May 23, 2023
- 1 min read

नई दिल्ली, 23 मई 2023 : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग द्वारा वर्ष 2022 की सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों की घोषणा आज यानी मंगलवार, 23 मई 2023 को की गई। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इशिता किशोर (रोल नंबर 5809986) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप किया है। इशिता की पहली ऑल इंडिया रैंक (AIR 1) प्राप्त हुई। वहीं, दूसरे स्थान (AIR 2) पर गरिमा लोहिया हैं और इनका रोल नंबर 1506175 है, जबकि तीसरे स्थान (AIR 3) पर उमा हरति एन हैं और इनका रोल नंबर 1019872 है।
सिविल सेवा परीक्षा चयन सूची में 933 उम्मीदवार
यूपीएससी ने सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार पर कुल 933 उम्मीदवारों की विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति हेतु अनुशंसा की है। इन सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह 'ए' और समूह 'बी' शामिल हैं। दूसरी तरफ, सफल घोषित कुल उम्मीदवारों में 345 जनरल कटेगरी के हैं, जबकि 99 EWS, 263 OBC, 154 ST और 72 SC कटेगरी के हैं। इसके अतिरिक्त, 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।
Comments