google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

जैकलीन फर्नांडिस के भारत छोड़ने की रिक्वेस्ट को ED की 'NO'

Dec 22, 2021
1 min read

मुंबई, 22 दिसंबर 2021 : फिल्म एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी की रडार में आने के बाद उनका भारत छोड़ना मुश्किल हो गया है। वह शूटिंग के लिए भी देश के बाहर नहीं जा पा रही हैं।

दरअसल जैकलीन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। इस वजह से वह किसी भी वजह से फिलहाल भारत नहीं छोड़ सकती। जैकलीन ने ईडी से इस नोटिस को हटाने की गुजारिश की थी। ईडी ने इससे साफ तौर पर इनकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने जैकलीन को किसी भी तरह की रियायत देने से इनकार कर दिया है।

जबकि जैकलीन ने ईडी से अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स का हवाला दिया था। हालांकि अभी तक उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने क्लीन चिट नहीं दी है। इसलिए उनकी मुश्किलें फिलहाल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय अब तक चार बार फिल्म एक्ट्रेस से पूछताछ कर चुका है। उल्लेखनीय है कि कॉनमैन सुकेश चन्द्रशेखर पर एक कारोबारी महिला से 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इसी शख्स से जैकलीन फर्नांडिस के कनेक्शन की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि जांच में सामने आया है कि सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे तोहफे दिए हैं। जैकलीन के लिए सुकेश 500 करोड़ की सुपरहीरो मूवी भी प्रोड्यूस करने वाले थे। इस मामले में नोरा फतेही का नाम भी आया है। कहा जा रहा है कि नोरा अब सुकेश के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन की गवाह बनेंगी। फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय की ओर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0