google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

जज और डीएम ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण


पीलीभीत, 18 मार्च 2023 : न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद (प्रशासनिक अधिकारी पीलीभीत) शेखर कुमार यादव, जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार पंचम एवं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजनालय, अस्पताल, भण्डारण का जायजा लिया। न्यायमूर्ति जी ने नाबार्ड के तहत प्रशिक्षण प्राप्त महिला/पुरूष बन्दियों द्वारा निर्मित जलकुम्भी उत्पाद व एलईडी बल्ब के कार्यों को देखा और उनकी सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने कैदियों से बाचीत करते हुये उनकी समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। न्यायमूर्ति द्वारा बन्दियों से बातचीत करते हुये उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।

न्यायमूर्ति द्वारा अस्पताल निरीक्षण के दौरान बीमार कैदियों से बातचीत करते हुये उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई और वहां उपस्थित डॉक्टर को कडे निर्देश देते हुए कहा कि बीमार कैदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि मानक के अनुरूप कैदियों को समस्त सुविधायें उपलब्ध कराई जाये।

न्यायमूर्ति द्वारा भोजनालय निरीक्षण के दौरान बनाई गई सब्जी व दाल का खाकर देखा गया और उसकी गुणवत्ता परखी गई। इसके साथ उन्होंने अनाज भण्डारण गृह व सीसीटीवी रूम को भी देखा तथा साफ सफाई की व्यवस्था देखी गई और निर्देशित किया गया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कैदियों को भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थाऐं ठीकठाक पाई गई।

निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज राजीव सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूजा गुप्ता मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, जेलर, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर-रमेश कुमार

7 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0