google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

‘‘कौमी एकता सप्ताह’’ का आयोजन


पीलीभीत, 18 नवंबर 2022 : पीलीभीत में 19 नवम्बर से 25 नवम्बर तक ‘‘कौमी एकता सप्ताह’’ मनाया जायेगा। 19 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस पर धर्मनिरपेक्ष साम्प्रदायिकता विरोधी और अहिंसा सम्बन्धी विषयों को महत्व देने के लिए विचार गोष्ठी/सेमिनार/शपथ, 20 नवंबर 2022 को अल्पसंख्यक कल्याण दिवस की बातों पर जोर दिया जायेगा।



ग्रामीण क्षेत्रों में भाईचारा बढ़ाने लिये विशेष जूलुस निकाले जायेगें। 21 नवंबर 2022 को भाषाई सद्भावना दिवस पर विशेष साहित्य समारोहों और कवि सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा ताकि भारत के क्षेत्र के लोग एक दूसरे की भाषाई धरोहर को समझ सके, 22 नवंबर 2022 को कमजोर वर्ग दिवस पर विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के तहत अनुसूचित जाति/जनजाति तथा कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता करने वाली मदों का प्रचार प्रसार करने लिये बैठकें और रैलियां आयोजित की जायेंगी, इसके अतिरिक्त भूमिहीन मजदूरों को भूमि आवंटिन करने पर जोर दिया जाये।

23 को सांस्कृति एकता दिवस पर विविधता में एकता की भारतीय परम्परा को प्रस्तुत कराने एवं सांस्कृति संरक्षण तथा अखण्डता को बढावा देने के लिये सांस्कृतिक समारोह का आयोजन, 24 नवंबर को महिला दिवस कार्यक्रम पर भारतीय समाज में महिलाओ के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को उजागर किया जाये तथा 25 नवंबर 2022 को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाने में जनमानस की भूमिका को उजागर किया जायेगा तथा राष्ट्रीय अखण्डता शपथ की दिलाई जायेगी।

रिपोर्टर-रमेश कुमार

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0