google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

कपिल मिश्रा बने दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष

Aug 5, 2023
1 min read

नई दिल्ली, 5 अगस्त 2023 : आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कपिल मिश्रा को शनिवार को दिल्ली भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी दिल्ली भाजपा ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी गई।

ट्वीट में जानकारी दी गई है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के निर्देश पर कपिल मिश्रा को प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कपिल मिश्रा ने किया ये ट्वीट

इस पर कपिल मिश्रा ने भी आभार जताते हुए ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अत्यंत आभार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार इस जिम्मेदारी के योग्य मुझे समझने के लिए। गृह मंत्री अमित शाह का आभार जिनके मार्गदर्शन में दिल्ली बड़े परिवर्तन की ओर है। दिल्ली के यशस्वी अध्यक्ष और मेरे बड़े भाई वीरेंद्र सचदेवा का आभार जिन्होंने मुझे अपनी टीम का सदस्य बनाने योग्य समझा।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0