google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल को मिला JMM का साथ


रांची, 2 जून 2023 : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। दिल्ली के सीएम केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ विभिन्न दलों से समर्थन जुटा रहे हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम चला रहे हैं।

इनके अलावा, मौके पर झारखंड से राज्यसभा सदस्य महुआ माजी , दिल्ली से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह एवं राघव चड्डा, दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना एवं दिल्ली विधानसभा के सदस्य विनय मिश्रा भी उपस्थित रहे।

केजरीवाल को मिला हेमंत सोरेन का समर्थन

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, Modi सरकार की तानाशाही Ordinance के ख़िलाफ़ है। इस अध्‍यादेश के खिलाफ झारखंड के लोगों का दिल्‍ली को समर्थन मिला है। उन्‍होंने दिल्ली की सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश पर कहा, आज हेमंत सोरेन से लंबी चर्चा हुई। उन्होंने हमें संसद के अंदर और संसद के बाहर पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है। मैं सभी पार्टियों से अनुरोध करता हूं कि जब संसद में ये अध्यादेश आए तब इसका विरोध करें।

केंद्र सरकार का अध्‍यादेश लोकतंत्र पर प्रहार: हेमंत सोरेन

सीएम सोरेन ने कहा, केंद्र सरकार का अध्‍यादेश लोकतंत्र व संविधान पर प्रहार है। केंद्र सरकार संघीय ढांचे की बात करती है, लेकिन काम उल्‍टा करती है। केंद्र सरकार की जो सहयोगी सरकार नहीं है, उन सभी की वर्तमान में एक सी स्थिति है। दिल्‍ली में इन दिनों जो कुछ भी हो रहा है, वह वहां की गैर भाजपा शासित सरकार पर नहीं, बल्कि वहां की जनता, देश की जनता पर प्रहार है।

उन्‍होंने इस अध्‍यादेश पर आगे कहा, केजरीवाल जी पर जो कुछ भी थोपने का प्रयास हो रहा है, इस पर कानूनी और राजनीतिक दृष्टिकोण से लड़ने की आवश्‍यकता है। मैं चाहता हूं कि केजरीवाल जी अपनी इस मुहिम पर सफल हो।

जल्‍द टूटेगा भाजपा का घमंड: भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा, यह व्‍यक्तिगत समस्‍या नहीं, बल्कि लोकतंत्र की हत्‍या को बचाने का प्रयास है। अगर अभी नहीं संभले, तो आगे लोकतंत्र की अस्थियां बनेंगी। आए दिन केंद्र सरकार नई-नई चीजें थोपती रहती है। हमें लोकतंत्र को बचाने के लिए आवाज उठानी पड़ेगी। इसमें पूरे देशवासियों को साथ आना पड़ेगा। जगह-जगह लोग इस मुहिम में आगे आ रहे हैं। उन्‍होंने आगे कहा, केंद्र की भाजपा सरकार को बहुत अहंकार है, जिसका वक्‍त आने पर कुदरत जवाब देगा।

कई विपक्षी दलों के नेताओं से मिलकर मांगा समर्थन

इसी कारण से वे ऐसे तमाम दलों का दरवाजा खटखटा रहे हैं जो केंद्र सरकार के खिलाफ उनका साथ देने को तैयार हो सके। उन्होंने कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के नेताओं से मिलकर इस मुद्दे पर समर्थन मांगा है। यही कारण है कि वह यहां आए हैं। वे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर समर्थन मांग रहे हैं।

0 views0 comments
bottom of page