google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

केशव प्रसाद मौर्य बोले-गरीब को छेड़ूंगा नहीं, माफिया को छोड़ूंगा नहीं


प्रतापगढ़, 14 फरवरी 2023 : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को स्पोटर्स स्टेडियम में कहा कि सांसद खेल स्पर्धा ने न्याय पंचायत से लेकर जिले स्तर में खेल प्रतिभाओं को निखार रहा है। हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अधिकार प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विश्व में सर्वाधिक पदक भारत में आया है। बेटियां भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। टी-20 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर बेटियों ने भी तिरंगे को ऊंचा किया है।

'पैसा भ्रष्टाचार में नहीं प्रदेश की तरक्की में जा रहा है'

दीप प्रज्ज्वलित कर सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ करके उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्टेडियम के सुधार की जरूरत है। इसका प्रपोजल तैयार करिए। एक और स्टेडियम की मांग पर कहा कि जितने स्टेडियम कहेंगे उतना बनेगा। इस सरकार में पैसा भ्रष्टाचार में नहीं प्रदेश की तरक्की में जा रहा है। 35 हजार करोड़ से ज्यादा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में लगा है, बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलने जा रहा है। मैं राजनीतिक बात इस मौके पर नहीं कहना चाहता था, लेकिन कुछ लोगों की नींद इसलिए उड़ गई है कि प्रदेश में गरीब को पक्का मकान, निःशुल्क खाद्यान्न मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि गरीब को छेड़ूंगा नहीं, माफिया को छोडूंगा नहीं। सांसद संगमलाल गुप्ता ने उन्हें राम मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। राजकीय हेलीकाप्टर से आए उप मुख्यमंत्री पुलिस लाइन से ही वापस लौट गए। वह लगभग चार घंटे विलंब से प्रतापगढ़ आए। 2.20 उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरा था। सवा तीन बजे वापस लौट गए।

0 views0 comments

Comments


bottom of page